NYK
होम
परिचय
फोटो गैलरी
कार्यक्रम
सम्पर्क सूचना
उद्देश्य एवं दृष्टिकोण

नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मुख्यत: दो उद्देश्य हैं

  • ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र् निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना ।
  • उनमें ऐसे कौशल एवं मूल्यों का विकास करना जिससे कि वे आधुनिक धर्मनिरपेक्ष और तकनीकि भारत के जिम्मेदार और उत्पादक नागरिक बन सके ।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन उसी समय से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा अन्य मंत्रालयों के समन्वय से युवाओं के विकास हेतु विभिन्न युवा कार्यक्रमों, तथा कुछ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है । मुख्य रूप से यह युवाओं में अच्छे नागरिकों के गुण विकसित करना, धर्मनिरपेक्षता, कौशल विकास और सृजनात्मकता के विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है ।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन ग्रामीण युवाओं में युवा नेतृत्व और अच्छे नागरिक के गुणों के विकास हेतु दृढसंकल्प है । यह युवा मण्डलों का गठन करता है और युवाओं को विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्थानीय विकास कार्यो में प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित करता है । युवा मण्डलों के विकास एवं उनको बनाए रखना युवा नेतृत्व को दर्शाता है । यह नेतृत्व मुख्यत: निम्न रूप से उपयोग साबित हो रहा है :

  • स्वयं सेवकों का नेटवर्क स्थापित करना ।
  • लोकतांत्रिक नीतियों की प्रक्रियाओं और विकास में भागीदारी ।
  • स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं का सशक्तिकरण ।

भारत की जनसंख्या का तीन चौथाई हिस्सा युवा वर्ग है, अत: उनके सर्वांगीण विकास पर ही देश का विकास संभव है ।

चूंकि युवाओं की जनसंख्या पूरे देश की जनसंख्या का एक बडा हिस्सा है अत: देश की सबसे बडी संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन के लिए यह आवश्यक है कि वह अधिक से अधिक युवाओं के विकास से संबंधित इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे युवाओं का सशक्तिकरण हो सके ।

 
 
 
 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार